Subscribe Us

15 Rapid Mind Paheliyan With Answer | Riddle In HIndi | Dimagi Pahelian With answer





1. मेरे चार पैर हैं फिर भी मैं चल नहीं सकती हूँ और न ही बिना हिलाए हिल सकती हूँ लेकिन मैं सबको आराम जरूर देती हूँ.  बताओ मैं कौन हूँ  ?

ANS:- कुर्सी


2. न मैं दिख सकती हूँ,  न मैं बिक सकती हूँ और न ही मैं गिर सकती हूँ.  बताओ मैं कौन हूँ  ?

ANS:-  हवा




3. ऐसी कौन सी चीज है जिसे हम निगलें तो जिन्दा रह पाएँ लेकिन अगर वो हमें निगले तो हम मर जाएँ  ?

ANS:-  पानी


4. ऐसा कौन सा कागज़ है जो है तो आपका लेकिन अगर उसके ऊपर आप अपने हस्ताक्षर कर दें तो वह अमान्य हो जाता है  ?

ANS:- मृत्यु प्रमाणपत्र


5. ऐसा कौन सा अपराध है जिसे करने की कोशिश की जाए तो उसकी सजा है लेकिन अगर कर लिया जाए तो कोई सजा नहीं  ?

ANS:- आत्महत्या


6. एक बच्चा लाहौर में पैदा हुआ फिर भी वह पाकिस्तानी नहीं है।
बताओ कैसे  ?

ANS:- क्योंकि वह बच्चा  1947 के पहले पैदा हुआ था और तब पाकिस्तान नहीं बना था।


7. ऐसा कौन सा व्यक्ति है जो सौ लोगों को मार दे फिर भी उसको सजा नहीं हो सकती  ?

ANS:- जल्लाद

8. ऐसा कौन सा शहर है जिसके नाम में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत तीनों भाषाओँ के शब्द आते हैं  ?

ANS:- हमदाबाद  (अहम् +दा+बाद )


English Puzzle http://winpuzzle.com/



9. वह कौन है जो दिन में होता है लेकिन रात में नहीं  ?

ANS:- सूरज


10. एक अंधा व्यक्ति क्या देख सकता है  ?

ANS:- अँधेरा


11. ऐसा कौन सा पेड़ है जिस पर हम चढ़ नहीं सकते हैं  ?

ANS:- केले का पेड़

12. ऐसी कौन सी चीज है जो दिन -रात चलती रहती है  ?

ANS:-  नदी


13. लड़कियों की ऐसी कौन सी चीज है जो हमेशा बढ़ती रहती है  ?

ANS:- बाल



14. ऐसा कौन सा दुकानदार है जो माल भी लेता है और दाम भी लेता है  ?

ANS:- नाई

15.ऐसा कौन सा नाम है जिसे हिंदी, अंग्रेजी और गणित तीनों भाषाओँ में लिखा जा सकता है  ?

ANS:- विनोद  (V9द)
15 Rapid Mind Paheliyan With Answer | Riddle In HIndi | Dimagi Pahelian With answer 15 Rapid Mind Paheliyan With Answer | Riddle In HIndi | Dimagi Pahelian With answer Reviewed by Free Paheliyan on November 14, 2018 Rating: 5

2 comments:

  1. Mujhe aap logo ki puzzles bahut hi pasand aai... Maine is page ko bahut enjoy kiya... apko ye puzzle bhi dek sakte ho ye bhi achi hai. https://youtu.be/nucnBG65tPM

    ReplyDelete

Music

Powered by Blogger.