Subscribe Us

Paheliyan In Hindi With Answer | 100 Rapid mind Paheliyan | Dimagi Paheliyan

aisi konsi cheez hai jo janm ke baad aati hai



Paheli: 1 Here और There में क्या फर्क है ?

Answer: दोनों में T का फर्क है

Paheli:  2 रेल पटरियों के किनारे लगे (W/L) बोर्ड का क्या मतलब होता है ?

Answer: (W/L) Whistle Board

Paheli: 3 आप सिर्फ 2 रू का उपयोग करके 23 कैसे लिख सकते है ?

Answer: 22+2/2=23

Paheli: 4 Z के आठ लड़के है और उनकी एक एक बहन है तो Z के कुल कितने बच्चे है?

Answer: 9 बच्चे है

Paheli: 5 मनुष्य की एक आख का वजन कितना होता है ?

Answer: 8 ग्राम

Paheli: 6 पासवर्ड को हिंदी में क्या कहते है ?

Answer: पासवर्ड (password) को हिंदी में "कूट शब्द" कहते हैं।

Paheli: 7 अगर रेल की पटरियों में करंट लगा दे तो क्या होगा क्योकी रेल की पटरी दूर तक फैली होती है ?

Answer: अगर रेल की पटरियों पर करंट लगा दिया जाए तो सबसे पहला सवाल दिमाग में यही उठेगा कि दूर तलक पटरी को छूकर किसी को करंट लग सकता है? लेकिन ऐसा नहीं है करंट ज्यादा दूर तक नहीं फैलेगा क्योंकि पटरियों जमीन से कनेक्ट होती हैं, Earthing system के कारण करंट ज्यादा दूर तक नहीं फैल पाएगा। हालांकि जहां करंट छोड़ा गया है वहां मौजूद लोगों को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Paheli: 8 किस मनुष्य का दिल 1 मिनट में 156 बार धडक चूका है ?

Answer: नील आर्मस्ट्रांग ने चन्द्रमा पर अपना बायां पैर पहले रखा था उस समय उनका दिल 1 मिनट में 156 बार धड़क रहा था।

Paheli: 9 भारत की प्रथम महिला IAS कोन थी ?

Answer: अन्ना रामजन मल्होत्रा

Paheli: 10 आरोग्य सेतु ऐप किस कंपनी ने बनाया है ?

Answer: अरोग्य सेतु भारतीय Covid 19 ट्रैकिंग मोबाइल एप्लीकेशन है जो राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (The national Information Center द्वारा बनाया गया है।

Paheli: 11 दुनिया में ऐसा कोनसा देश है जहाँ एक भी खेत नहीं है?

Answer: सिंगापुर

Paheli: 12 सबसे ज़हरीली मछली कोनसी होती है?

Answer: रेयान लॉयन नाम की मछली इंसान की जान भी ले सकती है ये बहुत जहरीली होती है।

Paheli: 13 फिज्र में रखा पानी ठंडा कैसे हो जाता है?

Answer: फ्रिज में अमोनिया गैस की वजह से पानी ठंडा हो जाता है।

Paheli: 14 किस देश के पास अपनी कोई आर्मी नहीं है?

Answer: दुनिया में ऐसे कई देश हैं जिन्होंने सुरक्षा के लिए सेना से ज्यादा भरोसा पुलिस पर जताया है इसलिए करीब 7 देशों में कोई आर्मी नहीं है, ये हैं- कोस्टारिका, पनामा, हैती, सोलोमन आइलैंड, नॉरु, ग्रेनेडा और वेटिकन सिटी।

Paheli: 15 कोलकत्ता की पुलिस सफ़ेद वर्दी क्यों पहनती है?

Answer: समंदर के करीब होने के कारण यहां काफी गर्मी और नमी रहती है इसलिए अंग्रेजों ने यहां की पुलिस के लिए सफेद रंग चुना। ताकि उनके यूनिफॉर्म सूरज की रोशन रिफलेक्ट हो जाएं और कम गर्मी लगे।

Paheli: 16 कोन से देश में सिर्फ 40 मिनट की रात होती है?

Answer: नार्वे में सिर्फ 40 मिनट की रात होती है। इसलिए इसे country of midnight sun कहा जाता है।

Paheli: 17 ऐसा कोनसा जीव है जो नर से मादा बन सकता है?

Answer: ऑक्टोपस

Paheli: 18 किस देश की लड़की से शादी करने पर सरकारी नौकरी मिलती है?

Answer: आइसलैंड देश की लड़की से शादी करने पर सरकारी नौकरी मिलती हैं। करीब तीन लाख प्रति महीने वेतन के साथ नौकरी और वहां की सिटिजनशिप मुफ्त में दी जाती है। ऐसा वहां नियम है।

Paheli: 19 शोशल मीडिया पर इमोजी का कलर पीला ही क्यों होता है?

Answer: पीले कलर में चेहरे की डिटेल और चेहरे के भाव आंखों में साफ दिखाई देते हैं। पीला कलर खुशी को भी दर्शाता है इसलिए इमोजी पीले रंग के ज्यादा होते हैं।

Paheli: 20 दुनिया में सबसे शुद्ध पानी किस देश का है?

Answer: दुनिया का सबसे शुद्ध पानी डेनमार्क देश में है जहां बोतलबंद पानी की तुलना में बेहतर नल का पानी आता है। इसके बाद आइसलैंड में जहां 95 फीसदी पानी जमीन में झरने से आता है।

Paheli: 21 क्या जानवर को भी हार्ट अटैक आ सकता है?

Answer: जी हां, किसी भी जानवर को हार्ट अटैक आ सकता है। दिल की बीमारी इंसानों और चिम्पांजी में एक समान होती ह...

Paheli: 22 अगर कोई बच्चा मर्डर कर दे  तो क्या सज़ा मिलेगी !

Answer: नए कानून के मुताबिक नाबालिग अपराधियों की उम्र 18 साल के घटाकर 16 कर दी गई है। धारा 82 के अनुसार 7 सा...

Paheli: 23 फिल्म को दिए जाने वाले A सर्टिफिकेट का क्या मतलब है?

Answer: फिल्म को फिल्म बोर्ड सर्टिफिकेट देता है। A का मतलब Adult only है जिसका मतलब ये फिल्म केवल 18 साल से ...

Paheli: 24 मछली खाने के बाद दूध क्यों नहीं पीना चाहिए !

Answer: मछली खाने के बाद रोजाना दूध पीने से Leukoderma हो सकता है, ये वो बीमारी है जिसमें शरीर में सफेद दाग,...

Paheli: 25 11 में कब 2 जोड़ने पर उत्तर एक आएगा !

Answer: जब घड़ी में 11 बजते हैं तब 12-1 जोड़ने पर 1 बज जाता है। इस सवाल को देख लोग गणित के गुणा भाग करने लगते हैं लेकिन जवाब देख हंसी छूट जाती है अरे इतना सिंपल।

aisi konsi cheez hai jo aag mei bhi nhi jalti hai


Paheli: 26 ऐसा कोनसा जीव है जो जीभ से अपना कान साफ़ कर लेता है?

Answer: जिराफ ( Giraffe ) जिराफ ही एकमात्र ऐसा जीव है जो अपने कान को अपने जीभ से साफ कर लेता है। जिराफ का केवल जीभ और कान ही लंबा नहीं होता है बल्कि इसकी टांगे भी लंबी होती है। आपको बता दें कि दुनिया का सबसे लंबा जानवर जिराफ है

Paheli: 27 ऐसा कोनसा जीव है जो अपने पैरो का इस्तेमाल सोने के लिए करता है न की दौड़ने के लिए !

Answer: चमगादड़

Paheli: 28 ऐसी कोनसी चीज़ है जो आग में भी नहीं जलती और पानी में भी डूबती है?

Answer: बर्फ

Paheli: 29 ऐसा कोनसा फल है जिसे लोग बिना धोए आसानी से खा लेते है?

Answer: केला

Paheli: 30 मच्छर कितने फिट तक उड़ सकते है?

Answer: 50 फीट तक

Paheli: 31 भारत  किसे कहाँ जाता है?

Answer: अमीर खुसरो को

Paheli: 32 ऐसा कोनसा जीव है जिसका सर काटने पर भी कई हफ्तों तक ज़िंदा रह सकता है?

Answer: कॉकरोच

Paheli:33 ऐसा कोना पक्षी है जिसके पंख नहीं होते है?

Answer: कीवी

Paheli: 34 बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्थापना कब हुई?

Answer: बॉलीवुड की स्थापना 1930 हुई थी, हिमांशु राय द्वारा 1934 में शुरू की गई बॉम्बे टॉकीज में भारतीय सिनेमा के विकास को गति मिली थी।

Paheli: 35 कागज़ का अविष्कार किसने किया?

Answer: कागज का अविष्कार Cai Lun ने किया है, चीन के रहने वाले थे

Paheli: 36 भारतीय नोट पर गाँधी जी की तस्वीर कब लगाई गयी थी?

Answer: 1969 में भारतीय रिजर्व बैंक ने महात्मा गांधी के चित्र वाला पहला 100 रुपए का नोट जारी किया। इसमें गांधी जी को सेवाग्राम आश्रम के आगे बैठा हुआ दिखाया गया था।

Paheli: 37 अंडे का रासयनिक सूत्र क्या है?

Answer: अंडे का बाहरी खोल कैल्शियम कार्बोनेट का बना होता है जिसका रसायन सूत्र होता है CaCO3

Paheli: 38 चीनी का रंग सफ़ेद क्यों होता है?

Answer: चीनी में मौजूद केमिकल सल्फर डाइऑक्साइड के कारण चीनी की रंग सफेद होता है।

Paheli: 39 अगर पृथ्वी पर हवा न हो तो क्या होगा?

Answer: हवा में 78 % नाइट्रोजन और 21 % अॉक्सीजन होती है। नाइट्रोजन गैस वस्तुओं को तेजी से जलने से बचाती हैं !

Paheli: 40 भारतीय रेल ने सुरक्षित यात्रा करने के लिए किस नाम से नया कोच बनाया है?

Answer: पोस्ट कोविड कोच

Paheli: 41 पृथ्वी के चारी तरफ कोनसा गैससिय आवरण है?

Answer: वायुमंडल

Paheli: 42 अस्पताल में ODP का क्या मतलब होता है?

Answer: OPD मतलब out patient Department होता है वो जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होने की जरूरत नहीं होती है जो ...

Paheli: 43 सपोर्ट अड्डा के नये ब्रांड एम्बेसडर कोन है?

Answer: ब्रेट ली...

Paheli: 44 दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटर प्लेन कोनसा है?

Answer: दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटर प्लेन F-22 raptor है। F 22 रेप्टर प्लेन US ने बनाया है और 5वीं पीढ़ी का जेट है। इसके बाद रूस का सुखोई Su-57 फाइटर प्लेन है...

Paheli: 45 दुनिया का सबसे महगा फल कोनसा कोनसा है?

Answer: युबारी मेलन यह खरबूजे दुनिया के किसी भी फल की सबसे ज्य़ादा महंगी प्रजाति है। युबारी मेलन के एक जोड़े को साल 2014 में 26000 डॉलर यानि 16,64, 533 रुपये में नीलाम किया गया था। ये खरबूजा साप्पोरो के पास होक्काइडो द्वीप में होता है दो दूसरे मीठे खरबूजों की हाइब्रिड वैरायटी है। जापान में बहुत महंगे उपहार के तौर पर युबारी मेलन एक-दूसरे को दिया जाता है।

Paheli: 46 ऐसा कोनसा देश है जो फूटबाल नही खेलता है?

Answer: मार्शल द्वीप समूह, मार्शल द्वीप संयुक्त राष्ट्र का एकमात्र मान्यता प्राप्त संवतंत्र देश है जिसमें फुटवॉल की राष्ट्रीय टीम नहीं है।

Paheli: 47 क्या हीरा निगलने या चाटने से मोत हो जाती है?

Answer: आम लोगों में ये चर्चा है, ये एक तरह का मिथक है जो लोगों ने मनगढ़त बना लिया। हीरा चाटने से किसी की मौत नहीं होती है। हां लेकिन हीरा निगलने से किसी परिस्थिती में मौत या स्वास्थ्य नुकसान हो सकता है। बड़े साइज का हीरो निगलने से सांस नली में फंसने के कारण व्यक्ति की मौत हो सकती है।

Paheli: 48 परमवीर चक्र की स्थापना कब हुई थी?

Answer: परमवीर चक्र सम्मान की स्थापना 26 जनवरी 1950 को की गई थी। जब भारत गणराज्य घोषित हुआ था।


Paheli: 49 ऐसी कोनसी चीज़ है  जो कभी छोटी और कभी बड़ी होती है, और वो महीने में एक दिन नज़र भी नहीं आती है ?

Answer: चाँद

Paheli: 50 खुशबू है पर फूल नहीं, जलती है पर ईर्ष्या नहीं बताओ वो क्या है ?

Answer: अगरबत्ती

do judwa bacche may me paida hue the



Paheli: 51 भारत के किस राज्य की लडकिया सबसे ज्यादा लंबी होती है?

Answer: एक रिसर्च के अनुसार जम्मू-कश्मीर की महिलाएं सबसे ज्यादा लंबी होती हैं। वहां की महिलाएं 154 सेमी से अ...

Paheli: 52 ऐसी कोनसी चीज़ है जो नाक के नीचे और मुँह के ऊपर होती है ?

Answer: मूछें

Paheli: 53 प्लास्टिक मानी किसे कहते है?

Answer: क्रेडिट कार्ड

Paheli: 54 ऐसा क्या है जिसको डूबता देख उसे कोई बचने नही जाता है?

Answer: सूरज

Paheli: 55 वो क्या है जो पानी में डालने पर गर्म हो जाता है?

Answer: बिना बुझा चुना

Paheli: 56 ऐसा क्या है जिसे हम दिन की रौशनी में नही देख सकते है?

Answer: अंधेरा

Paheli: 57 छिलो तो छिलका नही खाओ तो गुदा नही और काटो तो गुठली नही बताओ क्या?

Answer: बर्फ

Paheli: 58 एक ऊँट का मुह उत्तर में है और एक ऊँट का मुह दक्षिण में है तो क्या वो दोनों एक साथ खाना कहा सकते है?

Answer: जी हां, क्योंकि वो आमने-सामने बैठे है !


Paheli: 59 एक किसान के पास कुछ मुर्गे इर बकरिया है अगर इन सब के कुल 90 और 224 पैर है तो बकरियों की संख्या बताओ ?

Answer: 22 बकरियां होंगी।

Paheli: 60 Fighting fire By Fire का क्या मतलब है ?


Answer: जैसे फॉरेस्ट फायर होता है, उसमें जंगल की आग को रोकने के लिए जंगल का एक हिस्सा जला देते हैं।

Paheli: 61 शरीर के किस हिस्से पर पसीना नही आता है ?


Answer: होंठ पर

Paheli: 62 उत्तरी ध्रुव पर घर में चार दीवारे है जो साऊथ की तरफ है घर के चारो और एक भालू चक्कर लगा रहा है तो भालू का रंग क्या होगा ?

Answer: भालू का रंग सफेद होगा क्योंकि वो उत्तरी ध्रुव में पाया जाता है

Paheli: 63 दुनिया में ऐसा कोनसा जीव है जिसकी पाँच आखे होती है?


Answer: मधुमक्की

Paheli: 64 ऐसी कोनसी चीज़ है जो मात्र बोलने पर ही टूट जाती है ?


Answer: इस सवाल का जवाब देने में अच्छे मात खा जाते हैं। इसका सही जवाब है, खामोशी।

Paheli: 65 एक आदमी अधेरे कमरे में बैठा है कमरे में लालटेन, लाइट, मोबाईल कुछ भी नही है फिर वेह पढ़ रहा है ! कैसे ?


Answer: कमरे में बैठा व्यक्ति दृष्टिहीन है और वो ब्रेल लिपी से पढ़ रहा है, यह लिपि अंधेरे में भी पढ़ी जा सकती है क्योंकि इसके लिए उंगलियों का इस्तेमाल किया जाता है। ...


Paheli: 66 वेह कोनसा शब्द है जिसमे फल फूल, और मिठाई तीनो शब्द आते है ?


Answer: गुलाब जामुन

Paheli: 67 ऐसी कोनसी चीज़ है जो बिना सीढ़ियों के चढ़ती और उतरती है ?


Answer: शराब का नशा ऐसा होता है जो बिना सीढ़ी के चढ़ता और उतर जाता है।

Paheli: 68 ऐसा कोनसा जानवर है जो घायल होने पर इंसान की तरह रोता है ?

Answer: भालू 

Paheli: 69 ऐसी कोनसी चीज़ है जो कई सालो तक खराब नहीं होती है ?

Answer: शहद 

Paheli: 70 समोसा को अंग्रजी में क्या कहते है ?

Answer: Curry Puff Rissole

Paheli: 71 वह क्या है जो कोर्ट कचहरी या थाना हो हर जगह लोग उसे खाने को कहते है ?

Answer: कसम 

Paheli: 72 वह कोनसा इंसान है जिसका कहि कोई टिकेट नहीं लगता है?

Answer: नवजात शिशु 

Paheli: 73 ऐसा कोनसा जीव है जो भूक लगने पर कंकर पत्थर भी खा जाता है?

Answer: शुतुररमुर्ग


Paheli: 74 ऐसा कोनसा पेड़ है जिस पर हम चढ़ नहीं सकते है?

Answer: केले का पेड़ 

Paheli: 75 एक फूल यहां खिला , एक खिला कोलकाता
अजब अजूबा हमने देखा , पत्ते के ऊपर पत्ता।

Answer: फूलगोभी   


ऐसी क्या चीज है जो आदमी के लिए नुकसानदेह है किंतु लोग फिर भी उसे पी जाते हैं।



Paheli: 76 ऐसी क्या चीज है जो आदमी के लिए नुकसानदेह है
किंतु लोग फिर भी उसे पी जाते हैं। 

Answer:गुस्सा 


Paheli: 77 फल नहीं पर फल कहाउ , नमक मिर्ची के संग सुहाउ
खाने वाले की सेहत बढ़ाउ ,सीता मैया की याद दिलाउ। 

Answer: सीताफल  
 
Paheli: 78 ऐसी क्या चीज है जो जागे रहने पर ऊपर रहती है सो जाने पर गिर जाती है।

Answer: पलकें 

Paheli: 79 जा जोड़े तो जापान अमीरों के लिए है यह शान
बनारसी है इसकी पहचान दावतो में बढ़ती इसकी मान।
 
Answer: पान

Paheli: 80 ऐसी क्या चीज है जो जून में होती है दिसंबर में नहीं, आग में होती है लेकिन पानी में नहीं। 
 
Answer: गर्मी  
 
Paheli: 81 हरी थी मन भरी थी लाख मोती जड़ी थी
राजाजी के बाग में दुशाला ओढ़े खड़ी थी

Answer: भुट्टा 

Paheli: 82 काली हूं पर कोयल नहीं
लंबी हूं पर डंडी नहीं
डोर नहीं पर बांधी जाती
मैया मेरा नाम बताती। 

Answer: चोटी 

Paheli: 83 ऐसी क्या चीज है जो आंखों के सामने आने से आंखें बंद हो जाती है।

Answer: रोशनी

Paheli: 84 सारे जगत की करूँ मैं सैर
धरती पे रखता नहीं पैर
रात अँधेरी मेरे बगैर
बताओ क्या है मेरा नाम ?

Answer: चंद्रमा

Paheli: 85 घुसा आँख में मेरे धागा
दर्जी के घर से मैं भागा

Answer: बटन

Paheli: 86 तीन पैरों वाली तितली नहा धो के कढ़ाई से निकली

Answer: समोसा

Paheli: 87 सुबह सुबह ही आता हूँ
दुनिया की ख़बरें लाता हूँ
सबको रहता मेरा इंतजार
हर कोई करता मुझसे प्यार

Answer: अख़बार

Paheli: 88 पैर नहीं फिर भी चलती है बताओ क्या ?

Answer:  घडी

Paheli: 89 ना कभी किसी से किया झगड़ा, ना कभी करी लड़ाई, फिर भी होती रोज पिटाई

Answer: ढोलक

Paheli: 90 दिन में सोये रात में रोये जितना रोये उतना खोये !

Answer: मोमबत्ती

Paheli: 91 दुम काटो तो काट के रख दें, कटे पेट तो फलों में श्रेष्ठ, सिर काटो तो हे भगवान, थकान मिटाना मेरा काम।

Answer: आराम

Paheli: 92 अंत कटे तो जमा जोड हूं, मध्य कटे तो जना, आदि कटे तो सबने माना, कैसे हाय आ गया जमाना।

Answer: ज़माना

Paheli: 93 एक आदमी बाथरूम में गया और उसने अपनी आँखों के बीचो-बीच गोली मार दी. फिर भी कोई खून नहीं निकला और वो सही सलामत बाहर निकल गया कैसे ?

Answer: उसने शीशे में गोली मारी थी

Paheli: 94  तीन अक्षर का नाम, उलटा सीधा एक समान, मध्य हटाकर ”जज’ बन जाऊं, फिर भी झट सबको पहुंचाऊं।

Answer: जहाज

Paheli: 95 वो क्या है जिसके पास एक आँख है फिर भी नहीं देख सकती !

Answer: सुई

Paheli: 96 रमेश ने एक ही दिन में एक ही शहर में दो शादियां की, फिर भी किसी ने उसे कुछ नहीं कहा. ऐसा क्यों

Answer: क्योंकि रमेश एक पंडित थे.

Paheli: 97 वो क्या जिस पर जितनी मर्ज़ी बारिश हो जाये लेकिन वो गीला नहीं होता? 

Answer: पानी

Paheli: 98 चिंकी के पिता के पाँच बच्चे हैं नाना, नैनी, नीनी, नोनो. पाँचवे बच्चे का क्या नाम है?

Answer: चिंकी

Paheli: 99 यह कैसे मुमकिन हो सकता है कि जेब में कुछ हो फिर भी जेब खाली है?

Answer: अगर जेब में छेद हो

Paheli: 100 वह कौन सी चीज़ है जो हमेशा दौड़ती है, कभी चलती नहीं ?

Answer: इंजन

Paheli: 101 वो क्या है जिसे आप बिना छुए तोड़ सकते हैं ?

Answer: विश्वास

Paheli: 102 दो बेटे और दो बाप सर्कस देखने गए। उनके पास केवल 3 टिकट थी, फिर भी सबने सर्कस देखी। कैसे ?

Answer: क्योंकि वो तीन ही थे। दादा, पिता और पोता 

Paheli: 103 ऐसी कौन सी चीज है जिसे जितना खींचो उतनी ही कम होती जाती है?

Answer: सिगरेट या बीड़ी

Paheli: 104 एक पहेली सदा नवेली, जो बूझे सो ज़िंदा जिन्दा में से मुर्दा निकले मुर्दे में से ज़िंदा?

Answer:अंडा

Paheli: 105 चार और चार मिलकर कब आठ से ज्यादा बनते हैं?

Answer: जब चार और चार मिलकर 44 बनते हैं तो आठ से ज्यादा बनते हैं।

Paheli: 106 वो कौन सी भारतीय नारी है, जो सबसे पहले हवाई रास्ते से भारत से बाहर गयी?

Answer: सीता (लंका गयी थी)

Paheli: 107 एक लड़का एक लड़की, ना वो पति-पत्नी, ना वो भाई बहन, ना वो माँ बेटा, लड़की का ससुर लड़के के ससुर का बाप है, लड़के और लड़की का क्या रिश्ता है? 

Answer: सास दमाद 

Paheli: 108 वैज्ञानिक तो फल कहते हैं, लोग कहें मुझे सब्जी, लाल-लाल हूँ गोल-मटोल, खा कर दूर हो कब्जी ?

Answer: टमाटर

Paheli: 109 काला रंग है उसकी शान, सबको देता है वह ज्ञान, शिक्षक उससे लेते काम, तन-रंग जैसा उसका नाम ?

Answer: ब्लैक-बोर्ड

Paheli: 110 देखी रात अनोखी वर्षा, सारा खेत नहाया, पानी तो पूरा शुद्ध था, पर पी न कोई पाया?

Answer: ओस

Paheli: 111 बड़ा बेसुरा बड़ा कुरूप, काला है भई उसका रूप, लेकिन उड़ना जाने है वो, मगर नहीं वो पतंग विमान, उसकी वाणी इतनी कढ़वी, पक जाते हैं सुनकर कान, बतलाओ तुम उसका नाम ?

Answer: कौवा 

Paheli: 112 उछले दौड़े कूदे दिनभर, यह दिखने में बड़ा ही सुंदर, लेकिन नहीं ये भालू बंदर, अपनी धुन में मस्त कलंदर, इसके नाम में जुड़ा है रन, घर हैं इसके सुंदर वन ?

Answer: हिरन
 

 


Paheliyan In Hindi With Answer | 100 Rapid mind Paheliyan | Dimagi Paheliyan Paheliyan In Hindi With Answer | 100 Rapid mind Paheliyan | Dimagi Paheliyan Reviewed by Free Paheliyan on September 13, 2020 Rating: 5

No comments:

Music

Powered by Blogger.